बक्सर 1 अप्रैल: बक्सर जिला सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में विश्वामित्र क्रिकेट क्लब में साईं क्रिकेट क्लब को 59 रन से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्वमित्र क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट के नुकसान पर 152 रन का स्कोर बनाया। जिसमें अभिषेक ने 32, राहुल पटेल ने 25,अनुराग ने 17 तथा मनीष ने 11 रनों का योगदान किया। अतिरिक्त के रूप में 28 रन बने। साईं क्रिकेट क्लब की तरफ से चंदन ने 2, जबकि आयुष,दीपक एवं कृष्णा ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
इसके जवाब में साईं क्रिकेट क्लब की पूरी टीम विश्वामित्र क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों के सामने मात्र 93 रन ही बना सकी। जिसमें चंदन ने नाबाद 30 रन,आयुष ने 15, रौशन ने 14 रन,का योगदान किया। शेष बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए।अतिरिक्त के रूप में 16 रन बने। विश्वामित्र क्रिकेट क्लब की तरफ से अमन ने तीन ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट,राहुल वर्मा ने 2 ओवर में 9 रन देकर दो विकेट,जबकि राहुल पटेल, अमरेश तथा अनीस ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
इस प्रकार विश्वमित्र क्रिकेट क्लब ने मैच 59 रन से जीत लिया।मैच में अंपायर आफताब आलम एवं विक्रम कुमार थे जबकि स्कोरर जावेद अली थे। मैच के दौरान संघ के पदाधिकारियों के अलावा सीनियर क्रिकेटर एवं दर्शक मौजूद थे।कल का मैच विराट क्रिकेट क्लब बनाम गोस्वामी क्रिकेट क्लब के बीच हवाई अड्डा के ग्राउंड पर चला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…