कल से पूर्व सांसद स्व. अजीत सिंह की स्मृति में दानापुर में लगेगा पहलवानों का जमघट.

Khelbihar.com

Patna::- तैयारी पूरी  प्रतियोगिता कल से पूर्व सांसद स्व. अजीत सिंह की स्मृति में दानापुर में लगेगा पहलवानों का जमघट– बिहार भर के महिला- पुरुष पहलवान लेंगे भाग, तैयारी  पूरी– बिहार कुश्ती संघ के बैनर तले आयोजित होगा कार्यक्रम — पहलवानों को नगद इनाम राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित  पूर्व सांसद स्व. अजीत सिंह की स्मृति में 1 अगस्त को दानापुर में पहलवानों का जमघट लगेगा।

इस प्रतियोगिता में बिहार भर के महिला एवं पुरुष पहलवान भाग लेंगे। विजेता पहलवानों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार कुश्ती संघ के बैनर तले होगा। बिहार के बाहर के पहलवानों की इस प्रतियोगिता में इंट्री नहीं होगी। इस प्रतियोगिता में केवल बिहार के हीं प्रतिभागी पहलवान भाग लेंगे।

इस आशय की जानकारी बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को यहां जारी एक प्रेस नोट में दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद स्व. अजीत सिंह की स्मृति में प्रथम राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दानापुर( पटना) में किया जा रहा है। अगले वर्ष से यह प्रतियोगिता उनके पैतृक गृह जिला भोजपुर के आरा शहर में आयोजित होगी।

प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव ने कहा कि पुरुष एवं महिला वर्ग की कुश्ती के लिए अलग-अलग वजन भार वर्ग का निर्धारण किया गया है। पहलवानों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित कोई प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। इस प्रतियोगिता में केवल बिहार के हीं पहलवान भाग लेंगे। अन्य प्रदेशों के पहलवानों को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन दानापुर स्थित डीआरएम ऑफिस के समीप द ग्रैंड फोर्ड बैंकट हॉल में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में 16 वर्ष से 26 वर्ष के पहलवान भाग लेंगे। प्रतिभागियों की जन्म तिथि 1993 से 2003 के बीच होना अनिवार्य है। पुरुष वर्ग के लिए पांच तथा महिला वर्ग के लिए तीन वजन भार वर्ग  निर्धारित किया गया है। निर्धारित वजन भार वर्ग के ही पहलवान  प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक के रूप में भारतीय कुश्ती संघ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी  के रूप में श्री जितेंद्र यादव जो कि भारतीय वायुसेना में वारंट ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं  उन्की देखरेख में यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी —पुरुष वर्ग की कुश्ती के लिए वजन भार वर्ग इस प्रकार है: —  57 किलोग्राम भार वर्ग–  63 किलोग्राम भार वर्ग– 69 किलोग्राम भार वर्ग– 75 किलोग्राम भार वर्ग — 81+ किलोग्राम भार वर्ग— महिला पहलवानों का वजन भार वर्ग यह है निर्धारित:– 46 किलोग्राम भार वर्ग–  52 किलोग्राम भार वर्ग — 58 किलोग्राम भार वर्ग — विजेता पहलवानों के लिए नगद इनाम राशि इस प्रकार है: प्रथम पुरस्कार — 5000 द्वितीय पुरस्कार– 3000 तृतीय पुरस्कार– 2000.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago