बिहार के आकाश राज का चयन इंडिया अंडर-19 टीम में हुआ

Khelbihar.com

पटना।। बिहार अंडर-19 टीम के खिलाडी आकाश राज का चयन इंडिया अंडर-19 टीम में हुआ है,आकाश राज जो नालंदा जिले के तेल्हाड़ा के एक छोटे से गांव गंगा विगहा है के रहने वाला है और उनके पिता विभूतिभूषण बिजनेसमैन है पूरा परिवार पटना में रहते है।

आकाश राज ने इस सत्र में बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन किया इसके बाद इनका बुलावा जेडसीए और एनसीए कैंप के लिए हुआ था तथा अभ्यास मैच में बेहतर प्रदर्शन किया करने का फल उन्हें आज इस तरह मिला है कि उन्हें इंडिया अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है।।

आकाश राज श्रीलंका में एशिया कप के पहले होने वाले अभ्यास मैचों में खेलेंगे। एशिया कप के पहले तीन अभ्यास मैच खेलेंगे। आकाश राज के अलावा पूरे देश से नौ और खिलाड़ियों को बुलाया गया है। आकाश राज को 25 अगस्त को चेन्नई में रिपोर्ट करना है। अंडर-19 एशिया कप का आयोजन पांच से 14 सितंबर तक श्रीलंका में किया जायेगा।

इस उपलब्धि पर क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के निदेशक अमिकर दयाल, अंतरराष्ट्रीय कोच अधिकारी मदन मोहन प्रसाद सहित तमाम क्रिकेट प्रेमियों ने बधाई दी है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago