बिहार क्रिकेट को चलाने के लिए स्वतंत्र होंगे बीसीसीआई के सुपरवाइजर कमिटी ।

Khelbihar.com

पटना।। बीसीसीआई के सीओए ने बीसीए की देखरेख और ताजा चुनाव कराने के लिए तीन सदस्यीय स्वतंत्र पर्यवेक्षी समिति नियुक्त की इसकी जानकारी कल सीओए ने प्रेस में दी थी।।

मिली जानकारी के अनुशासन तथा सूत्र ने कहा, बिहार में खेल को सही तरीके से चलाने के अलावा स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए यह जरूरी है कि बीसीए के प्रबंधन को स्वतंत्र पर्यवेक्षी समिति की निगरानी और नियंत्रण में रखा जाये।।

पर्यवेक्षक समिति में हुई इस सदस्य की नियुक्ति

पर्यवेक्षक समिति की अध्यक्षता आलोक कुमार (बीसीसीआई, एसीयू) करेंगे जबकि अलविन गायकवाड़ (बीसीसीआई क्रिकेट संचालन) और संदीप वागले (बीसीसीआई वित्त) इसमें अन्य दो सदस्य होंगे।


क्या-क्या अधिकार होंगे नियुक्त समिति के पास

बताया जा रहा है कि जो तीन सदस्य समिति नियुक्त की गई है उनके पास बीसीए की कार्यप्रणाली को सही रख सके, उनके पास निर्वाचन अधिकारी, लोकपाल और आचरण अधिकारी की नियुक्ति के भी अधिकार होंगे।

समिति के पास चयनकर्ताओं, टीम अधिकारियों और मैच अधिकारियों को नियुक्त करने का भी अधिकार होगा। साथ ही यह बीसीसीआई द्वारा दिये गये फंड के उपयोग की जांच के लिए ऑडिटर भी नियुक्त करेगी।


अगर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन सुपरवाइजरी कमेटी को सहयोग करने में असफल रहा तो तत्काल प्रभाव से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मेंबरशिप को खत्म कर देगा और बीसीसीआई अपने नेतृत्व में लेकर में बिहार में क्रिकेट को चलायेगा।।

अब देखना है कि क्या बिहार में हो रहे क्रिकेट में कोई सुधार होगा, आपको बता दे कि बीसीसीआई ने यह कदम इसलिए लिया है क्योंकि बिहार क्रिकेट में हो रहे दिन पर दिन भर्ष्टाचार की खबरों ने जोड़ ले लिया था इसकी जानकारी बहुत दिनों से बीसीसीआई को थी।जिसको लेकर अंत मे बीसीसीआई ने बिहार में क्रिकेट सुधारने के लिए सुपरवाइजर को नियुक्त किया।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago