बिहार क्रिकेट:-टीम में चयन नही किये जाने पर सवालों के घेरे में बीसीए चयनकर्ता

Khelbihar.Com

पटना।। बिहार क्रिकेट अंडर-16 की जो टीम बनी है उसको लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे है लेकिन बीसीए के द्वारा इस ख़बरों को नजरअंदाज किया जा रहा है,कल जो खेलबिहार ने एक माँ के दर्द को खेलबिहार ने लिखा था उसके बाद बिहार के अलग अलग जिले से ऐसी खबरें है कि खिलाड़ियो का मनोबल टूट गया है,सबका लिख पाना मुश्किल है।

कुमार श्रेय जैसे ही एक जहानाबाद का कुमार सुभम भी है जिसने बिहार अंडर-16 में चयन न होने पर खाना पीना बंद कर सिर्फ रोया जा रहा है, माता पिता बहुत चिंतित है ऐसा सिर्फ इन दो खिलड़ियों की बात नही है खेलबिहार न्यूज़ को अलग अलग जिले से ऐसी खबरें आ रही है सबका ख़बर लिख पाना मुश्किल है।क्या यह चयन पर सवाल नही उठना चाहिए क्योंकि बहुत से कोच का भी मानना है कि यह दोनों प्लयेर अंडर-16 के लिए डिजर्व करते है।।

लेकिन इस घटना पर एक वरीय क्रिकेटर का कहना है कि वह लगातार 13 साल तक स्टैंडबाई खिलाडी बनकर रहा और कई बार उसे टीम से बाहर निकालने के लिए ओवर येज बात या गलत जन्मपत्रंणपत्र खुद से पेस कर टीम से बाहर कर दिया जाता था तो क्या मैं आत्महत्या कर लेता।।

वरीय खिलड़ियों का कहना है कि क्रिकेट में आपसे बहुत अच्छे अच्छे खिलाड़ियो का चयन नही होता उसके माता-पिता को उसे समझना चाहिए कि एक टीम चयन न होने से कुछ नही होता है,अभी अगर आप सच के अच्छे ख़िलाडी है तो अपने आप पर मेहनत कीजिये टैलेंट कब तक कोई छुपायेंगे।।

बच्चों के माता-पिता के लिए एक संदेश है कि आप के बच्चों में कोई कमी नही होगी लेकिन कहा कहा तक लड़ाई करते फिरेंगे आज एसोसिएशन के लिए लड़ रहे है,कल बीसीसीआई चयन नही करेगा तो उससे भी लड़ाई करते रहेंगे

बिहार के लाल ईशान किशन को ले लीजिए लगातार अंडर-19 परफॉर्मेंस करता आ रहा है कितने शतक लगा रखे है वह भी डिजर्व करता है कि इंडिया खेले लेकिन बीसीसीआई एक बार भी इंडिया टीम में उसका चयन नही करती है,ओहि नई ख़िलाडी पृत्वी शॉ,शुभमन गिल का चयन हो जाता है इसलिए अपने बच्चों को समझाये की जिंदगी में खत्म कुछ नही होता है मेहनत करते रहे ईशान जैसे।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago