पटना।। बिहार में क्रिकेट नही कोट का खेल खेला जा रहा है आपको कुछ दिन पहले खेलबिहार.कॉम ने बताया था कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के समांतर एक नई कमिटी बनी और इसके अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह है और हाल ही में एक खबर आई थी कि नई कमिटी को बीसीसीआई ने अपने संज्ञान में ले लिया है और जगन्नाथ सिंह को ईमेल कर कुछ सवाल के जबाब भी मांगे जो जगन्नाथ सिंह द्वारा बीसीसीआई को दे दी गईं।
आज की मुख्य खबर यह है कि जगन्नाथ सिंह (वरिष्ठ अधिवक्ता ) ने बीसीए के वर्तमान सचिव और सीओएम के खिलाफ में माननीय सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि दो-दो लोकपाल के आदेशों की अवहेलना कैसे की है।जिसमे उन्होंने इस कमिटी को अवैध बताया है।
इस सीओएम ने उन लोकपालों को भी उनके पद से हटा दिया। एक न्यूज चैनल के स्टिंग आपरेशन में बीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का गंभीर मामला भी दिखाया जा चुका है। थानों में एफआईआर दर्ज हैं। बिहार के बाहर के खिलाड़ियों को गलत तरीके से राज्य की टीमों में चयन किया जा रहा है।
माननीय द्वि सदस्यीय बेंच ने श्री सिंह की दलीलों को स्वीकारते हुए मामले में अगले सप्ताह पूर्ण सुनवाई निर्धारित कर दी। जगन्नाथ सिंह के साथ सीएबी के वकील चन्द्रशेखर वर्मा भी सुप्रीम कोर्ट मे मौजुद थे।अब देखना है कि अगले सप्ताह इसकी सुनबाई में माननीय सर्वोच्च न्यायालय क्या फैसला करती है।।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…