बीसीए अंडर-16 ज़ोनल ट्रायल 25 जून(कल) प्रत्येक ज़ोन में शुरू।देखे अपना ट्रायल स्थान।

Khelbihar.com

पटना।। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार जोनल होने बाली है जिसके लिए बिहार को 5 जोनों में बाट कर 25 जून (मंगलवार) को हर ज़ोन में ट्रायल आयोजित कर ज़ोन टीम के लिए चयन किया जाएगा।।

आपको बता दे कि बीसीए ने इस ट्रायल को 19 जून को ही आयोजित करने वाली थी लेकिन बिहार में भीषण गर्मी के चलते इसे 25 जून कर दिया गया था इस ट्रायल में भाग लेने के लिए हर जिले के क्रिकेट संघ से 14 खिलाड़ियो को ही ट्रायल में भाग लेने दिया जाएगा जिसमे 5 बच्चे अंडर-14 और 9 बच्चे अंडर-16 के होने है।।

25 जून (कल) को इस जगह है ट्रायल देखे:-

पूर्वी जोन के लिए ट्रायल खगड़िया में , उत्तरी जोन के लिए ट्रायल समस्तीपुर में ,साउथ जोन के लिए ट्रायल औरंगाबाद में , वेस्ट जोन के लिए ट्रायल गोपालगंज में और सेन्ट्रल जोन के लिए ट्रायल जहानाबाद में होगा।।

इस ट्रायल के बाद हर  जोन से 15 खिलाडियों का चयन  किया जायेगा, ये सभी चयनित 75 खिलाडी पटना में बीसीए के जूनियर चयन समिति के समक्ष होने वाले ट्रायल में भाग लेना होगा, जहां ट्रायल और मेडिकल के बाद कैम्प के लिए  खिलाडियों का चयन किया जायेगा . कैम्प के बाद टीम का चयन किया जायेगा.  ट्रायल की प्रक्रिया सुबह सात बजे से प्रारंभ होगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago