बीसीए इंटर अंडर-23 ज़ोनल टूर्नामेंट में ईस्ट जोन बना चैम्पियन।।

Khelbihar.com

बेगूसराय।। बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी रिफायनरी स्टेडियम में इंटर जोनल अंडर-23 के दो दिवसीय फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम ने रोमांचक मुकाबले में वेस्ट जोन को 7 रनों से पराजित किया ।।

ईस्ट जोन की टीम वेस्ट जोन से पहली पाली में 50 रनों की बढ़त के आधार पर वेस्ट जोन को 189 रनों का लक्ष्य दिया ईस्ट जोन की तरफ से अभिषेक 36 रन हिमांशु 27 रन और आकिब राजा ने 16 रन बनाए और वही वेस्ट जोन के तरफ से सचिन ने 3 विकेट प्राप्त किए और प्रशांत ने 2 विकेट प्राप्त किए और शब्बीर खान ने 1 विकेट प्राप्त किए ।।

उसके जवाब में उतरी वेस्ट जोन की टीम 29 ओवर में 181 रन पर पूरी टीम सिमट गई वेस्ट जोन की तरफ से सकीबुल गणि 78 रन और सचिन कुमार 43 रन बनाए और सौरभ वत्स ने 17 रन बनाए जबकि ईस्ट जोन की तरफ से हिमांशु ने शानदार 4 विकेट प्राप्त किए भास्कर दुबे 2 विकेट प्राप्त किए और सचिन ने 1 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत ईस्ट जोन ने वेस्ट जोन को 7 रनों से पराजित कर इंटर जोनल अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन बना!

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सचिव संजय सिंह संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश सहरसा जिला क्रिकेट संघ के सचिव बादल बनर्जी मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमित कुमार खगरिया जिला क्रिकेट संघ के सचिव सदानंद सिंह पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के सचिव हरिओम झा कटिहार के विनय झा क्लब प्रतिनिधि सुनील सिंह खिलाड़ी प्रतिनिधि रणवीर कुमार शिक्षा विभाग के एडीपीओ रवि भूषण सहनी रिफायनरी यूनियन के सचिव ललन लालित्य दीपक देवस इस मैच के ऑब्जर्वर अजय सिंह बीसीए पैनल के अंपायर राजीव मिश्रा और अमित कुमार थे स्कोरर जित्तू कुमार थे!

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago