बीसीए की हुई वार्षिक आम सभा बैठक में लिए गए निर्णय को बीसीए अध्यक्ष ने किया जारी।

Khelbihar.com

Patna: बीसीए के मीडिया प्रभारी कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गत दिनों पूर्व 31 जनवरी 2020 को आरा के होटल आदित्य इन में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की हुई वार्षिक आम सभा बैठक में लिए गए सभी निर्णय को आज बीसीए के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तिवारी जी ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन डॉट कॉम पर जारी कर दी है .

जिसमें सदन के सभी सदस्यों द्वारा बीसीए सचिव पर लगाए गए आरोपों का जिक्र और उनको पद से मुक्त करने का निर्णय शामिल है बीसीए सचिव पर लगाए गए आरोपों में कनफ्लिक्ट आफ इंटरेस्ट, वित्तीय अनियमितता, चयन प्रक्रिया में धांधली, पद का गलत इस्तेमाल, क्रिकेट संघ में अपने करीबियों और रिश्तेदारों को जोड़ना और मासिक वेतन व भत्ता देना ,बीसीए मीडिया मैनेजर श्री संतोष झा को गलत प्रक्रिया के तहत नियुक्ति कर मासिक वेतन व भत्ता देना आदि शामिल है।


इन सभी आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन करने का भी निर्णय सदन में लिया गया था उस कमेटी के चेयरमैन श्री संजय कुमार सिंह को बनाया गया है जिसका जिक्र भी किया गया है जो बीसीए सचिव पर लगे विभिन्न आरोपों की जांच करेंगे साथ ही साथ बीसीए के मीडिया मैनेजर श्री संतोष झा की बर्खास्तगी का निर्णय भी इसमें शामिल है।

वही सदन द्वारा लिए गए निर्णय के तहत बीसीए के सचिव पर लगे आरोपों की जांच पूरी होने और निर्दोष नहीं पाए जाने तक कार्यमुक्त कर बीसीए के संयुक्त सचिव श्री कुमार अरविंद को कार्यकारी सचिव का प्रभार सौंपने का निर्णय शामिल है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago