बीसीए के सभी टीमो के लिए कोच , सहायक कोच , फिजियो और ट्रेनर के नामों की घोषणा

Khelbihar.com

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सभी वर्गों के चयनकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को होटल पाटलिपुत्रा कांटिनेंटल में हुई  . बीसीए के सी ई ओ सुधीर कुमार झा ने बताया की वरीय चयन समिति (पुरुष) के चेयरमैन जीशान उल यकीन (पूर्व रणजी खिलाडी), के नेतृत्व में बैठक हुई ,

इस बैठक में चयन समिति के सदस्य संजीत कुमार बाबा – (पूर्व रणजी खिलाडी) और देव जीत चक्रवर्ती– (पूर्व रणजी खिलाडी) भी उपस्थित रहे. बैठक में निर्णय लिया गया की निखलेश रंजन बिहार सिनियर टीम के कोच और धीरज कुमार सहायक कोच होंगे, जबकि डा अभिषेक को फिजियो और गोपाल कुमार को ट्रेनर बनाया गया.

श्री झा ने बताया की जूनियर चयन समिति की बैठक समिति के चेयरमैन अनंत प्रकाश के नेतृत्व में हुई  . इस बैठक में चयन समिति के सदस्य सूरज नारायण लाल (पूर्व रणजी खिलाडी) और राजीव रंजन (पूर्व रणजी खिलाडी) भी उपस्थित रहे

. बैठक में U-23 टीम के लिए  तरुण कुमार भोला  को कोच  प्रमोद कुमार को सहायक कोच ,  डा ज्योति को फिजियो तथा अखिलेश शुक्ला को ट्रेनर बनाया गया. U-19 टीम के लिए अशोक कुमार को कोच , नीरज शर्मा को सहायक कोच , डा हेमेंदु को फिजियो और विशाल कुमार सिंह को ट्रेनर बनाया गया,।।

जबकि U-16 के लिए मो राशिद अली को कोच , आलोक शील को सहायक कोच डा रवि गोश्वामी को फिजियो तथा देवेश चंद्रा को ट्रेनर बनाया गया.

महिला टीम की चयन समिति की बैठक चेयरमैन अमित कुमार(पूर्व रणजी खिलाडी) के नेतृत्व में हुई  , इस बैठक में चयन समिति के सदस्य प्रभात कुमार (पूर्व रणजी खिलाडी) और शिखा सोनिया (पूर्व वरीय महिला खिलाडी) भी उपस्थित रही

सिनियर महिला टीम के लिए संजय रंजन को कोच डा लक्ष्मी राठोर को फिजियो और राजीव गिरी को ट्रेनर बनाया गया है , जबकि जूनियर महिला टीम के लिए विकास कुमार रानू को कोच , डा माधुरी सिंह को फिजियो और प्रियंका चेरी को ट्रेनर बनाया गया है  

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

13 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago