रंधीर वर्मा अंडर – 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भोजपुर जिला का चयन आरा के पुलिस लाइन मैदान पर 17 अप्रैल को सुबह आठ बजे से होगा यह आदेश बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के राचिव रविशंकर प्ररााद सिंह ने दी है ।टीम का चयन विष्णु शंकर करेंगे जबकि मिथिलेश तिवारी ( 9331672790 ) और सुनील कुमार राणा ( 7004161561 ) विष्णु शंकर को चयन प्रक्रिया में सहयोग करेंगे
आपको बता दे कि इस जिला में टीम चयन को लेकर बहुत दिनों से ऐसा देखा जा रहा है कि कभी लोकपाल आदेश जारी करते है तो कभी सचिव अब रविवार को बिहार क्रिकेट संघ के लोकपाल ने जो आदेश दिया था उसके अनुसार भोजपुर जिला क्रिकेट अंडर – 19 क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता विष्णु शंकर को अंतिम मौका देते हुए कहा था कि महाराजा कॉलेज , जैन कॉलेज आरा के मैदान पर ट्रायल कराने हेतु कल प्रस्तुत करें ।इसके लिए उन्हें बिहार क्रिकेट संघ के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह से अधियाचना पत्र लेकर भोजपुर के ।जिलाधिकारी के पास जाना था ।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने माननीय लोकपाल को बताया था कि मैदान खाली है , लेकिन लोकराभा के चुनाव के कारण भोजपुर के जिलाधिकारीके नियंत्रण में है ।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ से बहस करते हुए अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह ने माननीय लोकपाल को लिखित रूप से जानकारी दी थी कि महाराजा कॉलेज का मैदान ख़ाली है , क्योंकि वहां पर लोकसभा का चुनाव 19 मई को है ।इस केस में लोकपाल ने एक आदेश दिया था कि सेलेक्शन ट्रायल कोईलवर की जगह आरा में होगा वह भी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सहयोग से ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…