Delhi: बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की रविवार को हुई दूसरी बैठक में आचरण अधिकारी की नियुक्ति और भारतीय क्रिकेटर संघ के लिये कोष जारी करने को मंजूरी दी गई.
जस्टिस डी के जैन को पिछले साल फरवरी में बीसीसीआई का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया था. वह आचरण अधिकारी का भी काम देख रहे थे जब सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ और कपिल देव जैसे बड़े खिलाड़ियों के हितों के टकराव का मसला उभरा था.
अब देखना है कि जैन के कार्यकाल का विस्तार होता है या सौरव गांगुली की अगुवाई वाला बोर्ड नयी नियुक्ति करता है. इसके साथ ही आईसीए के कोषों को जारी करने का फैसला भी लिया गया. यह भारत में खिलाड़ियों का पहला संघ है जो लोढ़ा समिति की सिफारिशों के आधार पर गठित किया गया. इसे शुरुआती तौर पर बीसीसीआई से अनुदान मिलेगा लेकिन बाद में खुद पैसा जुटाना होगा.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…