बीसीसीआई के 2019-20 घरेलू मैच शेड्यूल जारी,देखे कबसे है रणजी सहित सभी मैच।

Khelbihar.Com

पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सत्र 2019-20 में घरेलू सत्र की शेड्यूल जारी कर दी है। यह सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

इस शेड्यूल में बताया गया है कि विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट 17 सितंबर से शुरू हो जायेगा , मुश्ताक अली ट्रॉफी 31 अक्टूबर से शुरू और 9 नवंबर को लीग के मुकाबले समाप्त हो जायेंगे। 29 नवंबर से रणजी ट्रॉफी के मुकाबले शुरू होंगे। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी -अंडर-23 मल्टी डे टूर्नामेंट एक दिसंबर से मेंस अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट 10 मार्च, 2020 से शुरू होंगे।

वायरल मैच शेड्यूल

अंडर-19 कैटेगरी में वीनू मांकड़ ट्रॉफी (वनडे) 1 अक्टूबर, मेंस अंडर-19 वनडे चैलेंजर 9 नंवबर से और कूच विहार ट्रॉफी मल्टी डे 29 दिसंबर से शुरू होंगे।
अंडर-16 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी 15 अक्टूबर से शुरू होंगे।

वीमेंस सीनियर में टी-20 लीग 14 अक्टूबर, टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी चार जनवरी, 2020, सीनियर वीमेंस वनडे लीग 10 फरवरी, 2020, सीनियर वीमेंस वनडे चैलेंजर ट्रॉफी 20 मार्च से शुरू होंगे।वीमेंस अंडर-23 टी-20 लीग 17 नवंबर, वीमेंस अंडर-23 वनडे लीग 26 फरवरी, 2020 से शुरू होंगे।वीमेंस अंडर-19 कैटेगरी में वनडे लीग दस नवंबर, 2019, वीमेंस टी-20 लीग 20 दिसंबर और वीमेंस टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी दस फरवरी, 2020 से शुरू होंगे।

आपको बता दु की बीसीसीआई के ओर से इस टाईसीट का अभी कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है बीसीसीआई के ऑफिसिल वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी उपलब्ध नही है।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago