बीसीसीआई ने एन गोपालस्वामी को बनाया चुनाव अधिकारी,देखे कब है चुनाव।

Khelbihar.com

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बीसीसीआई के निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने एन गोपालस्वामी को अपना चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

सीओए की शुक्रवार को बीसीसीआई मुख्यालय में चुनाव के आयोजनों को लेकर बैठक हुई थी। इसमें भारतीय बोर्ड से जुडे़ संघों को अपने चुनाव 14 सितंबर तक करवा लेने को कहा गया है। प्रशासकों की समिति में 22 मई को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि भारतीय बोर्ड के चुनाव इसी साल 22 अक्टूबर को आयोजित करवाए जाएंगे।

सीओए ने बयान जारी कर जानकारी दी है कि मुख्य चुनाव आयुक्त की सलाह पर प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई और इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के चुनाव कराने के लिए एन. गोपालस्वामी को चुनावा अधिकारी नियुक्त किया है। गोपालस्वामी मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय से काम करेंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago