मुम्बई।। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रिंकू सिंह को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। बीसीसीआई की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इंडिया-ए क्रिकेटर रिंकू ने बीसीसीआई से अनुमति लिए बिना ही अबु धाबी में अनाधिकृत टी-20 टूर्नमेंट में भाग लिया था।
बोर्ड ने बताया कि रिंकू ने इस टूर्नमेंट में खेलने के लिए उसकी अनुमति नहीं ली, जोकि बीसीसीआई के नियमों का उल्लंघन है। बीसीसीआई की नियमों के अनुसार, बोर्ड से मान्यता प्राप्त कोई भी भारतीय क्रिकेटर बिना उसकी इजाजत के किसी भी विदेशी टूर्नमेंट में नहीं खेल सकता है।
रिंकू पर लगाया गया निलंबन एक जून से प्रभावी होगा। इस निलंबन के बाद अब रिंकू को 31 मई से श्रीलंका-ए के साथ होने वाले टेस्ट मैच से इंडिया-ए टीम से बाहर कर दिया गया है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…