बेगूसराय ने समस्तीपुर को 6 विकेट से हरया।

Khelbihar.Com।मुज़्ज़फरपुर।।

बीसीए के तत्वावधान में आयोजित रंधीर वर्मा अंडर – 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के नार्थ जोन के पूल ए के अंतर्गत मंगलवार(आज) खेले गए मैच में बेगूसराय ने समस्तीपुर को छह विकेट से पराजित किया ।

समस्तीपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर मात्र 93 रनों पर ही सिमट गई जिसमे पी .उज्ज्वल ने सबसे ज्यादा 21 रनों का योगदान दिया ।गेंदबाजी करते हुए बेगूसराय के अभिषेक ने 3 विकेट , आदित्य सोनी ने 2 विकेट और निशित कुमार ने 2 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बेगूसराय की टीम ने मात्र 16 .4 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच को जीत लिया जिसमे निशित कुमार ने 25 रन एवं शुभम् राज ने 24 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए समस्तीपुर के आदित्य कुमार ने 2 विकेट और राहुल ने एक विकेट लिये ।बेगूसराय के कप्तान निशित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरसकार दिया गया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago