मुंबई।। महान क्रिकेटर ब्रायन लारा को बेचैनी की शिकायत के बाद मंगलवार को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शामिल त्रिनिदाद के 50 साल के लारा को यहां एक कार्यक्रम के दौरान बेचैनी की की शिकायत करने पर परेल के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खिलाड़ी के करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी।
इस पूर्व क्रिकेटर को क्यों भर्ती कराया गया इस पर अस्पताल अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है लेकिन उनकी हालत को लेकर उनके कुछ समय में बयान जारी करने की उम्मीद है। मौजूदा विश्व कप के आधिकारिक प्रसारणकर्ता के लिए विश्लेषक की भूमिका निभाने के लिए लारा भारत आए थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…