नई दिल्ली 12 जून: अगले महीने इंडियन क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ लिमिटिड ओवर सीरीज खेलेगी. श्रीलंका के खिलाफ लिमिटिड ओवर सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शिखर धवन को टीम की कमान सौंपी है.
श्रीलंका दौरे के लिये भारतीय टीम की अगुआई की जिम्मेदारी दिये जाने के बाद सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शुक्रवार को कहा कि यह मौका दिया जाना उनके लिये सम्मान की बात है.
टीम श्रीलंका दौरे पर 13 जुलाई से तीन वनडे और तीन टी-20 मुकाबला खेले जायेंगे. चयनकर्ताओं ने श्रीलंका दौरे के लिये कई नये चेहरों को चुना क्योंकि मुख्य टीम विश्व टेस्ट फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों के लिये ब्रिटेन में होगी.
धवन ने सोशल मीडिया बेवसाइट ट्विटर के जरिए कप्तान बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी. धवन ने ट्वीट किया, ”देश की अगुआई का मौका दिये जाने से सम्मान महसूस कर रहा हूं. आप सभी की शुभकामनाओं के लिये शुक्रिया.”
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…