भारतीय टेस्ट टीम में शुभमन गिल को मिला मौका,

Khelbihar.com

नई दिल्ली।। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने गुरुवार को टीम का ऐलान किया. 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड में 20 साल के उदीयमान बल्लेबाज शुभमन गिल को मौका मिला है.

टेस्ट सीरीज का पहला मैच दो अक्टूबर से विशाखापत्तनम में, दूसरा 10 अक्टूबर से पुणे में और तीसरा 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा.

शुभमन गिल को लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है. गिल इस समय तिरुवनंतपुरम में हैं, जहां उन्होंने कप्तान रहते इंडिया-ए को दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच में जीत दिलाई. इस मैच की पहली पारी में सलामी बल्लेबाज गिल ने 90 रन बनाए थे, हालांकि दूसरी पारी में वह महज 5 रन ही जुटा पाए.

गिल भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल खेल चुके हैं. उन्होंने इसी साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में वनडे पदार्पण किया था. अब तक उन्होंने दो वनडे इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ 16 रन बनाए हैं.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 hour ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago