भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान सविता कहा ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट के लिए तैयार है,

Khelbihar.com

बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान सविता ने बुधवार को कहा कि तोक्यो में 17 से 21 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों को हराने के लिये उन्हें डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

एफआईएच रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज भारतीय महिला टीम को दुनिया की दूसरे नंबर की टीम और तीन बार की ओलंपिक चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया, 11वीं रैंकिंग वाली चीन और मेजबान जापान से खेलना होगा।

सविता ने कहा, ‘‘हमने पिछले साल गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। हम एक गोल से हार गए थे और वह टूर्नामेंट का सेमीफाइनल था। हमें हालांकि अपने प्रदर्शन पर गर्व है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया को सभी विभागों में टक्कर देना अच्छा रहा। इस बार हमें एक ईकाई के रूप में डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मुझे लगता है कि डिफेंस ही जीत की कुंजी साबित होगा।’’

सविता ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी काफी समय से साथ खेल रहे हैं और उनका आपसी तालमेल अच्छा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और लंबे समय से हम साथ खेल रहे हैं। हम एक दूसरे को समझते हैं और इससे एक ईकाई के रूप में अच्छे प्रदर्शन में मदद मिलेगी।”

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago