[ad_1]
नई दिल्ली : भारत की दूसरी टीम जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर भारतीय टीम 13 से 25 जुलाई के बीच तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। प्रसारणकर्ता सोनी ने सोमवार को यह घोषणा की। श्रीलंका दौरे पर बीसीसीआई अपनी दूसरी टीम भेजेगी।
ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब भारत की दो टीमें एक ही समय दो अलग देशों में खेल रही हों। विराट कोहली की अगुआई वाली टेस्ट टीम इसी दौरान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तैयारी कर रही होगी। टेस्ट टीम 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए पहले ही ब्रिटेन पहुंच चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला चार अगस्त से शुरू होगी।
बता दें कि भारत की दूसरी टीम में कई उदीयमान खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। शिखर धवन और हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी की दौड़ में हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर अगर पूरी तरह फिट हो जाते हैं जो वह भी कप्तानी का विकल्प हो सकते हैं। सोनी स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की घोषणा की। चैनल ने कार्यक्रम के साथ ट्वीट किया, ‘भारत की लहरें श्रीलंका के तट से टकराएंगी।’ वन-डे मुकाबले 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 21, 23 और 25 जुलाई को होंगे। फिलहाल, मैचों के स्थल की घोषणा भी नहीं की गई है।
[ad_2]
Source link
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…