बर्मिंघम के एजबेस्टन में मंगलवार को बांग्लादेश को 28 रन से हराते हुए टीम इंडिया ने विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत टॉप-4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई।
दूसरी ओर बांग्लादेश का विश्व कप अभियान खत्म हुआ हालांकि उसे पाकिस्तान से अभी एक मैच खेलना है। भारत की ओर से दिए गए 315 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 48 ओवर में 286 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।भारत की तरफ से बुमराह ने चार, हार्दिक ने तीन और मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार एवं युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारत ने ओपनर रोहित शर्मा के विश्वकप में रिकॉर्ड चौथे शतक (104), केएल राहुल 77, रिषभ पंत 48, महेन्द्रसिंह धोनी 35 व कप्तान विराट कोहली 26 की पारियों की बदौलत 50 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 314 रन बनाए थे। बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफ़िज़ुर रहमान पांच, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार और रुबेल होसैन ने एक-एक विकेट लिया था।
मैन ऑफ द मैच- रोहित शर्मा
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…