भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान को सातवीं बार हराया।।

Khelbihar.com

विश्व कप 2019 में रविवार को भारत ने मेनचेस्टर में खेले गए बारिश से बाधित मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 89 रनों से हरा दिया। विश्व कप में भारत की पाकिस्तान पर यह सातवीं जीत है। भारत की ओर से दिए गए 337 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 35 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन बना लिए थे, लेकिन उसी दौरान बारिश आने के कारण खेल रोक दिया गया।

इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत लक्ष्य को संशोधित कर 40 ओवर में 302 रन कर दिया गया था, लेकिन पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी। इमाद वसीम 46 व शाबाद खान 20 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या व विजय शंकर ने दो-दो विकेट लिए।

इससे पहले टॉस हारकर पहले खेलने उतरी टीम इंडिया को ओनपर रोहित शर्मा 140 ने शिखर धवन की गैरमौजूदगी में ओपनिंग में आए केएल राहुल 57 व कप्तान विराट कोहली 77 की पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 336 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इस दौरान कोहली ने 11000 हजार रनों का भी आंकड़़ा पार कर लिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने सर्वाधिक 3 तथा हसन अली व वहाब रियाज ने एक-एक विकेट लिया.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago