भोजपुर जिला लीग:-लिटिल चैम्प ने वाई.एम.सी.सी को 219 रनों से हराया

Khelbihar.Com।भोजपुर।।

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिविजन में आज लिटिल चैम्प बनाम वाई.एम.सी.सी के बीच प्रात 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज के मैदान पर खेला गया l

मैच प्रारंभ होने से पहले सीनियर चयन समिति के सदस्य विवेक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया l आज टॉस जीता लिटिल चैम्प के कप्तान लक्ष्य मंथन ने और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया l

पहले बल्लेबाजी करते हुए लिटिल चैंप्स 30 ओवर में 314 रन बनाए l लिटिल चैम्प की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गुलशन कुमार ने 53 रन, अखिलेश कुमार ने 59 रन तथा रंजीत ने 54 रन बनाए l

वाई.एम.सी.सी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए धनजी कुमार ने 3 विकेट तथा अमन कुमार और ऋतिक रौशन ने 2-2 विकेट प्राप्त किया l

315 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी वाई.एम.सी.सी की पूरी टीम 95 रनों पर सिमट गई l वाई.एम.सी.सी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमन ने 22 रन तथा विवेक ने 18 रन बनाए l लिटिल चैम्प की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आर्यन ने 3 विकेट, ऋतिक ने 2 विकट तथा रंजीत को 2 विकेट प्राप्त हुआ l

आज मैच के अंपायर आकाश कुमार और रोहित कुमार थे तथा स्कोरर की भूमिका में रत्नेश नंदन थे l मैच के दौरान संघ के सचिव मनोज कुमार, लीग के संयोजक मनोज पांडे, कोषाध्यक्ष विनीत कुमार राय, संयुक्त सचिव सुनील राणा, कुणाल पांडे, वरुण राज, जितेंद्र उपस्थित थे l

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago