Categories: latest

भोजपुर जूनियर डिवीजन लीग में अवेंजर क्रिकेट क्लब (ग्रीन) फाइनल में प्रवेश किया

Khelbihar.Com।पटना।।

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज अवेंजर्स क्रिकेट क्लब ग्रीन बनाम अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू के बीच प्रात 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज के मैदान पर खेला गया l मैच प्रारंभ होने से पहले जिला के सचिव मनोज कुमार खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया l

आज टॉस जीता अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन के कप्तान ने और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया l पहले बल्लेबाजी करते हुए अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन में 30.5 ओवर में 159 रन बनाएं l अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमित कुमार ने 25 रन, गोविंद ने 38 रंग तथा विश्वजीत शर्मा ने 39 रन बनाए l अवेंजर क्रिकेटर ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनीश कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट, गुंजन सिंह तथा मोनू सिंह को 2-2 विकेट प्राप्त हुआ l 160 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू की टीम मात्र 115 रनों पर ढेर हो गई

अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अनीस ने 20 रन तथा प्रियांशु ने 24 रन बनाए l अवेंजर्स क्रिकेट क्लब ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नीतीश ने सर्वाधिक 4 विकेट, अमित ने 3 तथा अजहरुद्दीन को 2 विकेट प्राप्त हुआ l

आज मैच के अंपायर करण कुमार तथा अशोक कुमार थे तथा स्कोरर की भूमिका में रत्नेश नंदन थे l मैच के दौरान संघ के सचिव मनोज कुमार , कोषाध्यक्ष विनीत कुमार राय ,लीग के संयोजक मनोज पांडे , कुणाल कुमार, वरुण, आकाश, रोहित, जितेंद्र, अभिषेक रंजन उपस्थित थे l

कल का मुकाबला :- स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ब्लू बनाम भोजपुर क्रिकेट अकादमी ब्लू के बीच प्रातः 9 बजे से महाराजा कॉलेज में सीनियर डिवीजन का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा l

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago