मधुबनी।। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक हुई मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री कालीचरण ने बताया कि आज की बैठक में मधुबनी जिला क्रिकेट संघ 2018-19 का फाइनल 30 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को होगा ।
मधुबनी जिला क्रिक्केट संघ के सत्र 2019 – 20 के लिए क्लब और खिलाड़ियों का पंजीकरण और मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन और जूनियर डिवीजन की तिथि की घोषणा की गई| उन्होंने बताया कि मधुबनी जिला क्रिकेट संघ में क्लब और प्लेयर्स का रजिस्ट्रेशन 8 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर के बीच में होगा।
जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन की शुरुआत 14 नवंबर से होगी और उसी के बाद मधुबनी जिला क्रिकेट लीग जूनियर डिवीजन 25 नवंबर से शुरू होगा|
• क्लब और प्लेयर का रजिस्ट्रेशन : 8 अक्टूबर 2019 से 20 अक्टूबर 2019.
• मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीज़न :- 14 नवम्बर 2019 से|
• मधुबनी जिला क्रिकेट लीग जूनियर डिवीज़न :- 25 नवम्बर 2019 से|
सभी अनुमंडल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट को आयोजित करने वाली कमेटी से आग्रह किया गया कि वह अपना कार्यक्रम 30 दिन पहले दे दे जिससे उनके और जिला के कार्यक्रम में कोई टकराव ना हो|
आज की बैठक में मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री प्रोफेसर विमल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार यादव, सचिव श्री कालीचरण, संयुक्त सचिव श्री पंकज कुमार राठौड़, कोषाध्यक्ष श्री अजित कुमार चौधरी, संयोजक नवीन कुमार गुप्ता क्लब और आईटी हेड श्री शुभम श्रीवास्तव उपस्थित थे।
इसकी जानकारी मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के ओफ्फिसल वेबसाइट पर उपलब्ध है.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…