मरियम फ़ातिमा बनी स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता की चैंपियन,

Khelbihar.com

पटना।। बिहार की उदीयमान शतरंज बाला मरियम फातिमा ने पटना में चल रहे स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता जीत ली है। मुजफ्फरपुर की इस युवा खिलाड़ी ने विगत 5 दिनों से युवा आवास पटना में खेली जा रही नौ चक्रीय प्रतियोगिता में कुल आठ अंक बटोरे।

प्रथम बोर्ड पर खेलते हुए मरियम ने पटना की युवा खिलाड़ी और झारखंड स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग की विजेता अदीबा उल्लाह को 58 चालों में पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त नेहा सिंह ने दूसरे बोर्ड पर कुमारी सृष्टि को पराजित कर 7.5 अंको के साथ उप विजेता का गौरव हासिल किया।


तीसरे नम्बर बोर्ड पर गरिमा गौरव ने गुइको पियानो के खेल में पूर्व बिहार चैंपियन मिन्की सिन्हा को परास्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।बंगाल की पल्लबी रॉय ने अंकिता कुमारी को परास्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेता खिलाड़ियों को अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना , आई आई टी, पटना (बिहटा) के प्राध्यापक श्री महेश कुमार कोलेकर ,संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार एवं उपाध्यक्ष अजित कुमार नयन ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष अमरंजय कुमार दुबे,संयुक्त सचिव नन्दकिशोर एवं विपल सुभाषी , एम वी पी चैस क्लब के सचिव वेद प्रकाश एवं राहुल कुमार समेत कई शतरंज प्रेमी उपस्थित थें।

मुख्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ीयों की सूची
********************************
1. मरियम फ़ातिमा 8 अंक 5000 रु
2. नेहा सिंह 7.5 अंक 4000 रु
3. गरिमा गौरव 7.5 अंक 3000 रु
4 पल्लबी रॉय 6.5 अंक 2000 रु
5 अदीबा उल्ला 6 अंक 1500 रु
6 नुपर आनन्द 6 अंक 1000 रु
7 कुमारी सृष्टि 6 अंक 1000 रु
8 कुमारी प्रीति 6 अंक 1000 रु
9 कुमारी ज़िया 6 अंक 800 रु
10 कुमारी प्रेरणा 6 अंक 700 रु

विशेष पुरस्कार
**************
7 वर्ष से कम आयु वर्ग
————————–
1 शालिनी श्रीवास्तव
2 साक्षी कुमारी
3 संयुक्ता राज

9 वर्ष से कम आयु वर्ग
—————————–
1 प्रेरणा शंकर
2 अभिश्री दीपू
3 कशिश फ़ातिमा साबरी

11 वर्ष से कम आयु वर्ग
—————————–
1 वागीशा आनन्द
2 संज्ञा पलक
3 तन्वी सिंह

13 वर्ष से कम आयु वर्ग
——————————-
1 जागृति कुमारी
2 भूमि गिरी
3 आशिका कुमारी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago