टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 के दौरान और बाद में कई कारणों से सुर्खियों में बने रहे हैं। विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान लक्ष्य का पीछा करते समय धोनी की रणनीति पर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। बड़ी बात यह थी कि कड़ी आलोचनाओं के बीच एमएस धोनी ने अंगूठे में चोट के बावजूद बल्लेबाजी करना जारी रखा, जिसकी वजह से एक तबके ने उनकी जमकर तारीफ भी की।
मैच के दौरान मुंह से खून थूकने वाली धोनी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। हालांकि, अब खुलासा हुआ है कि माही को इसी मुकाबले में एक और उंगली में चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने इसे राज रखना सही समझा।
पता हो कि धोनी इस समय भारतीय आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह दक्षिण कश्मीर में 106 ए बटालियन के साथ हैं और स्वतंत्रता दिवस पर लेह में राष्ट्रीय तिरंगा फहराने की तैयारी में जुटे हुए हैं। विश्व कप खत्म होने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि धोनी अपने संन्यास की घोषणा कर देंगे। मगर 38 वर्षीय धोनी ने सभी को आश्चर्यचकित करते हुए दो महीने के लिए खेल से ब्रेक लिया और भारतीय आर्मी में अपनी सेवाएं देने का मन बनाया।
जहां धोनी के संन्यास पर सस्पेंस बरकरार है, वहीं एक सूत्र ने जानकारी दी कि विश्व कप के दौरान माही को उंगली में चोट लगी थी, जिसका उन्होंने अब तक स्कैन नहीं कराया है। सूत्र ने एक वेबसाइट से कहा, ‘इंग्लैंड बनाम भारत मैच में धोनी को उंगली में चोट लगी थी। हालांकि, उन्होंने चोट के बावजूद खेलना जारी रखा। उनकी उंगली में इतनी गंभीर चोट थी कि ऐसा लगा कि हेयरलाइन फ्रैक्चर है। यह देखना बहुत दुखद था कि भारत के पूर्व कप्तान अपनी मुट्ठी तक बंद नहीं कर पा रहे थे।’
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…