मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज रासिख सलाम उम्र फर्जीवाड़े में फसे।

Khelbihar.com

दिल्ली।। सोमवार को हमने बताया था कि कैसे मनजोत कलरा ने अपने उम्र में बदलाव कर अंडर-19 वर्ल्डकप में खेला था हालाकि इसकी जांच चल रही है।मनजोत कालरा के अलावा मुंबई इंडियंस के 17 साल के तेज गेंदबाज रासिख सलाम भी उम्र के फर्जीवाड़े में फंस गए हैं।।

जम्मू एवं कश्मीर राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य क्रिकेट संघ को बताया है कि रासिख ने अपनी उम्र के साथ फर्जीवाड़ा किया है. बोर्ड ने जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) को पत्र लिखकर कहा है कि रासिख ने जो उम्र क्रिकेट बोर्ड को बताई है, वो स्कूल के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती.

जेकेसीए ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से कहा है कि इस पर कोई कार्रवाई करने से पहले बोर्ड इस मसले को देखे. रासिख को 9 जून को इंग्लैंड के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया अंडर-19 टीम में चुना गया था. इसमें भारत और इंग्लैंड के अलावा बांग्लादेश की अंडर-19 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

जेकेसीए के एक पूर्व सदस्य ने कहा कि संघ में मौजूदा प्रशासकों के रहते इस तरह की चीज होना दुख की बात है. उन्होंने कहा, ‘हमारे पास अब दो प्रशासक हैं और इस तरह की चीजें उनकी मौजूदगी में होना दुख की बात है.

उन्हें यह बात सुनिश्चित करना चाहिए कि खिलाड़ी अपनी उम्र के साथ खिलवाड़ न करें क्योंकि यह पाप है, साथ ही ऐसा करने से युवा अपने सामने आने वाले मौके खो बैठेंगे.’

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago