मुरादाबाद अन्तरक्लब् अंडर-16 लीग का फाइनल कल,मुरादाबाद रेड और एआरएस रेड के बीच

[ad_1]

मुरादाबाद 9 अप्रैल: आईएफटीएम मैदान में आयोजित जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के अंतर्गत इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का आज सेमीफाइनल मुकाबला पहले सेमीफाइनल में मुरादाबाद रेड व दूसरे में एआरएस रेड की टीम जीतकर फाइनल में प्रवेश किया । फ़ाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।।

आज पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले एआरएस ब्लू (अमरोहा, रायपुर व सम्भल की संयुक्त टीम) की टीम सिर्फ 69 रन बनाकर ऑल आउट हो गया जिसमें सबसे ज्यादा संजू ने 18 रन बनाया। गेंदबाजी में मुरादाबाद रेड की टीम वंश विशनोई और सार्थक ने तीन-तीन विकेट,मांशूरी ने दो विकेट झटका।

जबाब में उतरी मुरादाबाद रेड की टीम 11 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।जिसमे अभय ने 33 व आर्यन ने 26 रन बनाया।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एआरएस रेड की टीम निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 234 रन बनाया जिसमे आयुष्मान ने शानदार 90 रनों की पारी खेली।अमित ने 46 रन,मोहम्मद उस्मान ने 38 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में अमन एयर रितिक को तीन तीन विकेट मिला।

जबाब में उत्तरी मुरादाबाद ब्लू की पूरी टीम सिर्फ 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गया जिसमे समर्थ 31 रन और शिखर ने 25 रन बनाया। गेंदबाजी में सक्षम चार और अरबाज ने तीन विकेट झटके।

इस सेमीफाइनल के मौके पर डीएसए सचिव विजय गुप्ता,पूर्व रणजी खिलाड़ी सुबोध गुप्ता,प्रदीप टंडन,बदरुद्दीन, बिपिन,अनुज चौदरी आदि उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago