मुस्ताक अली T-20ट्रायल:- बिहार ए ने बिहार डी को 18 रनों से हराया

Khelbihar.com

पटना : स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में प्रारंभ हुए ट्रायल मैच में बिहार ए  की टीम ने बिहार डी को 18 रनों से हरा दिया. यह ट्रायल मैच बीसीसीआई द्वारा आयोजित मुस्ताक अली T-20 में भाग लेने वाली टीम के चयन के लिए हो रहा है. इस मैच के लिए चार टीम बनाई गयी है. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रति दिन दो मैच होना था , मगर शुक्रवार को मौसम के कारण एक हीं मैच बिहार ए और बिहार डी के बीच खेला गया.

इस मैच में टॉस बिहार ए  ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में 165 रन बनाये. टीम की ओर से विजय भारती -45, बाशुकीनाथ 27, अर्नव 4, रिषभ राज 5, विवेक 21, सरफराज 15, अस्फान 24, अनिमेष 4 , समर शून्य, अभिजीत पांच और  रहमतुल्लाह ने 8 रन बनाये. बिहार डी की ओर से शशि शेखर और निक्कू ने 3-3, शिवम् ने 2 और रोहित ने एक विकेट लिए .

जवाब में उतरी बिहार डी की टीम बीस ओवर में सात विकेट पर 147 रन हीं बना सकी. बिहार डी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए निशांत 21, शशीम-42, सुफियान 17, रोहित राज 14, अतुल 34, विवेक मोहन 3, हिमांशु 2, सूरज एक और उत्कर्ष 9 रनों का योगदान दिया. बिहार ए  की ओर से सरफराज ने तीन तथा विवेक , नवीन और समर ने एक एक विकेट लिए.  

शनिवार को जगजीवन स्टेडियम में बिहार बी और बिहार सी के बीच तथा उर्जा स्टेडियम में बिहार ए और बिहार डी के बीच मैच खेला जायेगा.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago