मुजफ्फरपुर. बीसीए का चुनाव संपन्न होने के बाद जिले में फिर से क्रिकेट की गतिविधि शुरू होगी . इसकी शुरुआत जिला क्रिकेट लीग से होगी . दुर्गा पूजा की समाप्ति के बाद रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित होगी .
पहली बार जिला क्रिकेट संघ ( एमडीसीए ) क्रिकेट कैलेंडर जारी करेगा . ये बातें एमडीसीए के सचिव उदय शंकर शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी . लीग में वहीं क्लब हिस्सा ले पायेंगे , जो पूर्व निर्धारित सभी अहर्ताओं को पूरा करेंगे .
लीग के साथ ही अन्य आयुवर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता होगी . इससे क्लबों व संबंधित खिलाड़ियों को उन प्रतियोगिताओं की तैयारी का पूरा अवसर मिल सकेगा . उन्होंने क्लब व खिलाड़ियों को आगाह किया कि वे जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…