मुज़फ़्फ़रपुर बी-डिवीजन लीग:-जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी ने आज़ाद हिंद सीसी को 87 रनों से हराया।

Khelbihar.Com

Muzaffarpur: जिला क्रिकेट संघ के सत्र 2019-20 का “बी” डिवीज़न लीग में आज रोहुआ हाई स्कूल मैदान पर जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी ने आज़ाद हिंद क्रिकेट क्लब को 87 रनों से हरा दिया।


टॉस जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी के कप्तान दिग्विजय ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, कप्तान दिग्विजय की शानदार 42,सनी के 20,आशुतोष के 27 और सौरभ के नाबाद 23 रनों की बदौलत 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए।गेंदबाजी में आज़ाद हिंद क्लब की ओर शेखर ने 4,निकुंज ने 2,विकाश,आदर्श,प्रिंस और रमेश ने 1-1 विकेट लिए।


जवाब में लक्ष्य 211 का पीछा करने उतरी आज़ाद हिंद क्लब 21.2 ओवर में 123 रन बनाकर आउट हो गयी जिसमे शेखर ने 33,प्रभात ने 14 और ज्ञानेंद्र ने 10 रनो का योगदान दिया।गेंदबाजी में जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी की ओर से सौरभ ने 4,गौतम ने 3,कप्तान दिग्विजय,रितिक और सन्नी ने 1-1 विकेट लिए।

हरफनमौला प्रदर्शन के लिए जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी के सौरभ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।आज के अंपायर थे सचिन गुप्ता और विकास।कल “बी” डिवीज़न लीग का मैच रोहुआ हाई स्कूल मैदान पर जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी बनाम मालीघट क्रिकेट एकेडमी का होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

21 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago