Categories: Uncategorized

मुज़फ़्फ़रपुर बी-डिवीजन लीग:-अल्तमस के शतक व निशांत के घातक गेंदबाजी 7विकेट झटके,

Khelbihar.com

Jahanbaad: जिला क्रिकेट संघ के सत्र 2019-20 के “बी” डिवीज़न लीग में एक इतिहास रचा गया मालीघट क्रिकेट एकेडमी ने आज़ाद हिंद क्रिकेट क्लब सी.को केवल 6 रन पर आल आउट कर ये मैच 262 रनों से जीता।


टॉस मालीघाट क्रिकेट एकेडमी के कप्तान निरंजन ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और अल्तमस के शानदार शतक 139 रनो की बदौलत 266 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया,इसके अलावा निरंजन 13,राजन 27 और राहुल ने 17 रन बनाए। आज़ाद हिंद क्रिकेट क्लब सीनियर की ओर से गेंदबाजी में राधे ने 3,शेखर और मुकेश ने 2-2 और अतुल ने 1 विकेट लिया।


जवाब में विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आज़ाद हिंद क्रिकेट क्लब सी. के सभी बल्लेबाज मालीघाट क्रिकेट एकेडमी के तेज गेंदबाज निशांत के सामने केवल 6 रन बनाकर ढेर हो गए, निशांत ने महज 2 रन देकर 7 विकेट लिए साथ मे मनीष ने भी 4 रन देकर 3 विकेट लिए।शानदार बल्लेबाजी के लिए शतकवीर अल्तमस और शानदार गेंदबाजी के लिए निशांत को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आज के मैच के अंपायर थे शैंकी और विकास। कल कॉरपोरेट लीग का मैच आरडीएस कॉलेज के मैदान पर कैनरा बैंक और आईपीपीबी इंडिया पोस्ट के बीच होगा,आईपीपीबी इंडिया पोस्ट के लिए ये लीग का आखिरी मैच बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ये मैच जीतने पर वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago