मैच के दौरान धीमी गति से ओवर फेंकने पूरे टीम को मिलेगी ये सजा, क्लिक कर पढ़े।

Khelbihar.com

पटना।। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट में कुछ नए नियमों को लागू करने के लिए मंजूरी दी है। इससे आने वाले वक्त में क्रिकेट अपने बदले हुए अंदाज के साथ नजर आएगा। लंदन में आयोजित सालाना प्रेस कांफ्रेंस में धीमी गति से ओवर डालने पर आईसीसी ने बड़ा बदलाव किया है।

मैच के दौरान धीमी गति से ओवर फेंकने पर अब सिर्फ टीम के कप्तान को नहीं, बल्कि पूरी टीम को इसकी सजा मिलेगी। धीमी गति से ओवर डालने पर मिलने वाली सजा में बदलाव किया गया है। अब कप्तानों पर सस्पेंड होने का खतरा नहीं होगा, लेकिन धीमी गति से ओवर करने पर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ियों के पॉइंट काटे जाएंगे।

अभी जो नियम था उसके अनुसार, कप्तान पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता था। बाकी पर 10-10 फीसदी जुर्माना लगता था। वहीं लगातार 3 मैचों में ऐसा होने पर कप्तान पर बैन लग जाता था। आईसीसी ने एक और अहम फैसला लेते हुए नए नियम को लागू को किया है। मैच के दौरान गेंद से चोटिल खिलाड़ी की जगह दूसरा खिलाड़ी ले सकता है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज से इस बदलाव की शुरुआत होगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 hour ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago