Khelbihar.com

पटना।। मोहम्मद शमी पर लगे घरेलू हिंसा के मामले में अलीपुर जिला सत्र न्यायालय नेउनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। इससे पहले 2 सितंबर को निचली अदालत ने शमी को 15 दिन के अंदर सरेंडर करने और जमानत की अर्जी देने के आदेश दिए थे। इसके बाद शमी ने फैसले को चुनौती दी थी।

शमी के वकील सलीम रहमान ने बताया कि सोमवार को अलीपुर डिस्ट्रिक्ट जज राय चट्टोपध्याय ने शमी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर को होगी। शमी के खिलाफ जब गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे, तब वे वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के साथ थे।

दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। बोर्ड के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि शमी 12 सितंबर को भारत लौटेंगे। वे अपने वकील के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, ‘वेस्टइंडीज दौरा समाप्त होने के बाद शमी अमेरिका चले गए। वे वहीं से स्वदेश लौटेंगे। उन्होंने इस मामले पर बोर्ड के लोगों से बात की है।’

शमी और हसीन जहां के तलाक का मामला कोर्ट मेंबीसीसीआई ने कहा था कि शमी के खिलाफ बोर्ड तब तक कोई कार्रवाई नहीं करेगा जब तक वो चार्जशीट नहीं देख लेतेहैं। हसीन जहां ने पिछले साल शमी पर मारपीट, दुष्कर्म, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। दोनों के तलाक का मुकदमा भी कोर्ट में चल रहा है। भारतीय गेंदबाज ने आरोपों को झूठा बताया था।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago