[ad_1]
उन्नाव 19 मार्च: स्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन उन्नाव के तत्वावधान में आयोजित अंडर-16 जनपदीय क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में यूपीसीए कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव कमल ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।
उन्होंने दोनो टीमो के खिलाड़ियों से अनुशासन में रहकर खेल खेलने की बात कही उन्होंने कहा कि दुनिया भर के खेलों में केवल क्रिकेट का खेल ही जेंटलमैन का खेल कहलाता है इसलिए खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। जबकि उपविजेता टीम को डीसीए डायरेक्टर ए आर खान ने पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत व अपनी गलतियों से सीख लेकर परिपक्व बनने का पाठ पढ़ाया। आये हुए अतिथियों का स्वागत डीसीए महामंत्री पी0 के0 मिश्रा ने किया जबकि संयुक्त सचिव राजेन्द्र नाथ व अभिनव त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव राजेश चौधरी ने किया।
करोवन मोड़ निखत स्टेडियम पर खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मैच में यूनिक इलेवन के कप्तान अंकित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोवर्स इलेवन ने देवाशीष 57 रन व अतफ खान 32 रन तथा मुकेश के 23 रनों की बदौलत निर्धारित 35 ओवर्स के खेल में 9 विकेट खोकर 223 रन बनाए। यूनिक इलेवन के गेंदबाज आदित्य, विकल्प व आशुतोष ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनिक इलेवन की पूरी टीम 33 ओवर्स में 153 रन बना सकी। जिसमे शुभम नाबाद 38 रन, अमित 35 रन व प्रदीप ने 28 रन बनाए। रोवर्स इलेवन के विकास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। और अपनी टीम को 71 रनों से मिली जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रतियोगिता में शतक लगाने वाले आयुष व मोनू पाल को विशेष पुरस्कार से मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया।इस दौरान आकाश सविता, सोएब, राजू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
[ad_2]
Source link
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…