पटना। एशियन वीमेंस 15-ए-साइड रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेनेवाली भारतीय टीम के चयन के लिए भुवनेश्वर (ओड़िशा) में इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन की ओर से चयन सह ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें बिहार की तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है ,स्वीटी कुमारी (पटना), स्वेता शाही (नालंदा) और कविता कुमारी (खगड़िया)
यह चयन पिछले महीने भुवनेश्वर में आयोजित प्री कैंप के प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। यह कैंप 03 जून से 16 जून तक आयोजित की जा रही है। इसकी जानकारी रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव पंकज कुमार ज्योति ने दी।
उन्होंने कहा कि इसी में से चयनित खिलाड़ी 19 से 22 जून को मनीला (फिलिपींस) में होनेवाले एशियन वीमेंस फिफ्टीन-ए-साइड रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेंगी ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…