खगड़िया। मैन ऑफ द मैच आदित्य राज (5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी और अर्णव किशोर (39 रन) और नमन गौरव (नाबाद 39) की बेहतरीन बैटिंग की बदौलत रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के जोनल चैंपियनशिप में नालंदा ने गया को चार विकेट से पराजित किया।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खगड़िया जिला क्रिकेट संघ द्वारा संसारपुर के टर्फ विकेट पर आयोजित इस मैच में नालंदा ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। गया ने पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 27.1 ओवर में 129 रन बनाये। गया की ओर से रंजन राज ने 18, विक्की रंजन 12, कुमार शांतनु ने सात चौकों की मदद से 37 गेंद में 35, प्रवीण ने नाबाद 12 रन बनाये। अफसल खान ने 9 और महेंद्र ने 8 रन बनाये। नालंदा की ओर से आनंद पटेल ने 5 ओवर में 19 रन देकर दो, सिद्धार्थ कुमार ने 2 ओवर में 16 रन देकर एक, आदत्यि राज ने 8.1 ओवर में 24 रन देकर पांच, राजपाल ने 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाये।
जवाब में नालंदा ने कप्तान नमन गौरव (39 रन), अर्णव किशोर (39) और चंद्रशेखर (22 रन) के शानदार बैटिंग की मदद से 28.1 ओवर में छह विकेट पर 133 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। गया की ओर से अफसल खान ने 9 ओवर में 26 रन देकर चार, महेंद्र ने 7 ओवर में 48 रन देकर एक विकेट चटकाये। नालंदा के आदित्य राज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…