Categories: झारखण्ड

रांची जिला क्रिकेट लीग में यूथ मंथन ,हरमू यूथ और साईं धुर्वा ए टीम जीती

[ad_1]

रांची 19 मार्च: रांची जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीज़न क्रिकेट लीग में आज दो मुकाबले हुए पहले मुकाबले में यूथ मंथन ने गय्नोदय सीसी को 171 रनों से तथा दुसरे में हरमू यूथ ने साईं टीम इ को 4 रन से पराजित किया जबकि सात्विक मेमोरियल जिला ए डिवीज़न क्रिकेट लीग में साईं धुर्वा ने वाईटीएस को 29 रनों से पराजित किया .

जिला बी डिवीज़न के पहले मुकाबले में यूथ मंथन की टीम 31 ओवर में पांच विकेट खोकर 258 रन बनाया जिसमे आनंद ने शानदार शतक 121 रन बनाया जबकि अविनाश 28 रन और नामिष 27 रन बनाया .गेंदबाजी में अंकित को चार और प्रतुश को दो विकेट मिला .जबाब में उतरी ज्ञानोदय की टीम 19.3 ओवर में 87 रन बनाकर ढेर हो गया जिसमे नामिष 24 रन ,रह्द्र नाबाद 23 रन बनाया .गेंदबाजी में विस्वजीत को चार और अभिनव को दो विकेट मिला .

दुसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमू यूथ की टीम 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 197 रनों का स्कोर बनाया जिसमे विक्की 47 रन ,नीरज 40 रन बनाया .गेंदबाजी में आदित्य और गौरव को तीन तीन विकेट झटके . जबाब में बल्लेबाजी करते हुए साईं इ की टीम 34.3 ओवर में आदित्य के 58 रन ,राजमणि के 31 रनों के मदद से 193 रन बना सका और सिर्फ 4 रनों से मुकाबले को हार गया .गेंदबाजी में उमेश और इन्दर को तीन तीन विकेट मिला .

सात्विक ए डिवीज़न लीग में पहले बल्लेबाजी करते हुए साईं धुर्वा ए की टीम 35 ओवर में 213 रन बनाया जिसमे निशांत 56 रन ,अंकित 35 रन और उत्कर्ष 34 रनों का योगदान दिया .गेंदबाजी में अर्पित चार ,ऋषि को दो विकेट मिला .जबाब में बल्लेबाजी करते हुए वाईटीएस की टीम 30.3 ओवर में 184 रन ही बना सका जिसमे विशाल 55 रन ,विमल 19 रन और अंकित 15 रन बनाया .गेंदबाजी में मनीष को चार और जय को दो विकेट मिला .

 

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

13 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

14 hours ago