[ad_1]
रांची 5 मार्च : रांची जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित लिटिल विंग्स स्कूल जिला बी डिवीज़न लीग में आज तीन मुकाबले खेले गये जिसमे पहले मुकाबले में पावर क्लब ने ऑक्सफ़ोर्ड क्लब को चार विकेट से दुसरे मुकाबले में गोस्वामी सीसी ने आरसीएफसी सी टीम को सात विकेट से और तीसरा मुकाबला रेलवे यूथ स्पोर्ट्स ने जूनियर तरुण संगम को छ विकेट से पराजित किया
पहले मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए ऑक्सफ़ोर्ड क्लब ने 26.5 ओवर में 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गया जिसमे इखलाक़ 20 रन ,सुमित 13 रन बनाया .गेंदबाजी में अमरदीप तिन ,आकाश और धीरज ने दो दो विकेट झटक .जबाब में बल्लेबाजी करते हुए पावर क्लब की टीम 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमे राहुल रावल ने नाबाद 40 रनों की पारी खेला .गेंदबाजी में फ़रमान ने चार और वाशिद ने दो विकेट झटके .
दुसरे मुकाबले में आरसीएससी टीम सी ने 34.1 ओवर में अर्थ के 33 रन शाहिल के 31 रन और आदित्य के 21 रन के मदद से 28 ओवर में 177 रनों का स्कोर बनाया .गेंदबाजी में आशीष ,लाबन्य ,प्रकाश और समीर ने दो दो विकेट झटके . जबाब में गोश्वामी सीसी की टीम 28 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमे लाबन्य ने नाबाद 76रनों का तथा अमर ने 52 रनों का योगदान दिया .गेंदबाजी में अख्सत ने दो विकेट झटका .
आज के तीसरे मुकाबले में जूनियर तरुण संगम की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रनों का स्कोर बनाया जिसमे सुशांत 40 रन और अभिलाष ने 40 रनों का योगदान किया .गेंदबाजी में प्रवीन ने तीन और उतम ने दो विकेट झटके .जबाब में बल्लेबाजी करते हुए रेलवे यूट स्पोर्ट्स की टीम 25 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमे परवीन 53 रन ,रूद्र 38 रन बनाया .गेंदबाजी में अमन को एक विकेट मिला .
[ad_2]
Source link
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…