पटना।। इम्फाल ( मणिपुर ) में 5 से 9 जून तक आयोजित वाली 65वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) में भाग लेने वाली बिहार जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षण शिविर कल से 28 मई तक रेलवे ग्राउंड,थाना बिहपुर ( नवगछिया ) में आयोजित किया जायेगा। जिसमें चयन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चयनित 28 बालक व बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन, बादल कुमार, राहुल कुमार व संगीता कुमारी प्रशिक्षण देंगे।
नवगछिया जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-जिला परिषद सदस्य राजीव रंजन उर्फ घंटु सिंह एवं जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार के देखरेख में आयोजित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उपरांत अंतिम रूप से 20 ( बालक व बालिका ) खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम के लिये किया जायेगा।
रेलवे मैदान बिहपुर में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन अपराह्न 4 बजे भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह एवं बिहपुर के पूर्व विधायक ई.कुमार शैलेंद्र करेंगे।
Share this content:
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…
अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…
पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…
पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…