नई दिल्ली: अनदेखी से नाराज भारत के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने बुधवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की. रायडू को विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया था. रिजर्व में नाम होने के बावजूद, शिखर धवन और विजय शंकर के चोटिल होने पर उन्हें टीम में नहीं शामिल किया गया और ऋषभ पंत एवं मयंक अग्रवाल को उनकी जगह मौका दिया गया.
लक्ष्मण ने अपने एक ट्वीट में कहा, “बेहतर प्रदर्शन के बावजूद रायडू को विश्वकप की टीम में शामिल न करना दुर्भाग्यपूर्ण था. मैं उन्हें दूसरी पारी के लिए खुशी एवं शांति की कामना करता हूं.”
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अंबाती रायडू के अचानक लिए गए संन्यास के लिए बीसीसीआई के चयनकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है. गंभीर ने चयनकर्ताओं के इस रुख को शर्मनाक भी करार दिया है. गंभीर का कहना है कि चयनकर्ताओं द्वारा नजरअंदाज किए जाने के कारण ही रायडू ने संन्यास की घोषणा की है।।
रायुडू ने एक ट्वीट में मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के. प्रसाद कि इस बात की खिल्ली उड़ाई थी कि ‘विजय शंकर टीम को तीन आयाम (थ्री-डाइमेंशन) प्रदान करेंगे.’ रायडू ने ट्वीट किया था, विश्व कप देखने के लिए 3-डी चश्मों का एक नया सेट ऑर्डर कर दिया है.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…