पटना। तीन से पाँच जून तक आगरा(यूपी) में आयोजित होनें वाली सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर राष्ट्रीय बॉसी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम का बलुआ दानापुर में पाँच दिवसीय प्रशिक्षण सह चयन शिविर सम्पन्न हो गया।
बिहार बॉसी एसोसिएशन के सचिव राकेश रंजन कुमार ने बताया कि बिहार टीम का चयन पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आधार पर किया गया है।बिहार बॉसी टीम ने पिछले दिल्ली नेशनल में 2 कांस्य पदक और एक रजत पदक ला कर राज्य का नाम रौशन किया था और इस बार भी संघ के सचिव को उम्मीद है कि बिहार टीम पिछले प्रदर्शन से और भी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर राज्य का नाम रौशन करेगी।
टीम इस प्रकार हैं :- बालिका/महिला वर्ग – आशिका सिंह, स्नेहा राज ( पटना ), कोमल कुमारी, शताक्षी सोनी, वर्षा कुमारी, कोमल ( मुजफ्फरपुर ),प्रशिक्षक – कुमार आदित्य( मुजफ्फरपुर )बालक/ पुरुष वर्ग – रणधीर कुमार,आदित्य कुमार, आर्यन कुमार, प्रियांशु कुमार ( वैशाली ), चंदन कुमार, प्रशांत कुमार, अथर्व साहनी, सोनु कुमार ( पटना )प्रशिक्षक – राजीव रंजन ( पटना ) टीम प्रबंधक – राकेश रंजन ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…