रिकॉर्ड मेरे लिए कोई महत्व नही रखता,देखे किसे महत्वपूर्ण बताया रोहित,

Khelbihar.com

लोड्स।। भारत के रोहित शर्मा ने शनिवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच में इतिहास रचा जब वे एक वर्ल्ड कप में पांच शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। श्रीलंका ने एंजेलो मैथ्यूज के शतक (113) से 7 विकेट पर 264 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने रोहित (103) और केएल राहुल (111) के शतकों से 43.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

रोहित ने कहा, ‘मैं व्यक्तिगत रिकॉर्ड को तवज्जो नहीं देता हूं। यदि मैं अच्छा खेलूंगा तो रिकॉर्ड तो बनते ही रहेंगे। मैं ठंडे दिमाग से पूरा ध्यान खेल पर केंद्रित रखता हूं और टीम को जीत दिलाने के अलावा किसी और बारे में नहीं सोचता हूं।’

रोहित ने कहा- यदि हम वर्ल्ड कप जीत गए तो निश्चित रूप से यह मेरी बड़ी उपलब्धि होगी लेकिन यदि खिताब नहीं जीत पाए तो इसका कोई महत्व नहीं रहेगा। मेरे लिए व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स की वजह वर्ल्ड कप जीतना ज्यादा महत्वपूर्ण है। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि हमने कितने रन बनाए या कितने विकेट लिए, सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि टीम जीत पाई या नहीं। वर्ल्ड कप हर चार साल में होता है और मैं यहां रिकॉर्ड्स बनाने नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप जीतने आया हूं। इस वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों को चार साल इंतजार करना होता है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago