Categories: झारखण्ड

रॉयल क्रिकेट क्लब और बिंदास क्रिकेट क्लब रामगढ़ जिला अंडर-14 लीग के फाइनल में

[ad_1]

रामगढ़ 28 मार्च: रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित आरसीए अंडर- 14 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट 2020-21 का पहला और दूसरा सेमीफाइनल आज खेला गया।फस्ट सेमीफाइनल मैच IAG ग्राउंड भदानीनगर में राइजिंग क्रिकेट एकेडमी वीआरएल और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया ।

राइजिंग क्रिकेट एकेडमी टॉस जीतकर 35-35 ओवर के मैच में 29.5 ओवर में 135/10 विकेट के नुकसान पर बनाया, इसके जवाब में रॉयल क्रिकेट क्लब मात्र 22.1 ओवर में 136/3 विकेट के नुकसान पर बना लिया.और रॉयल क्रिकेट क्लब 7 विकेट से आज का मैच का विजेता बना और फाइनल में अपनी जगह बनाया।

राइजिंग क्रिकेट एकेडमी के मुख्य बल्लेबाज अनुज कुमार 32 रन, अभय कुमार 30 रन, की पारी खेला,वही रॉयल क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों रोहित कुमार सिंह 04 ओवर मे 18/02 विकेट, हर्षित महतो 06 ओवर 29/02, हर्षित कुमार 07 ओवर 19/02,आशिष 1.5 ओवर 09/02, विकेट मिला।।

रॉयल क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज सनी कुमार 42 रन,आशिष 20 रन, विलियम 26 रन, रोहित कुमार सिंह 15 रन, राइजिंग क्रिकेट एकेडमी के एक मात्र गेंदबाज अभय कुमार को 07 ओवर 35/3 विकेट मिला, रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के निवर्तमान सचिव अरुण कुमार राय एवं ग्राउंड कोऑर्डिनेटर महेंद्र राणा,पंचित महतो,रवि मुंडा, इत्यादि ने टीम को शुभकामनाएं दी।

सेकंड सेमीफाइनल मैच गिद्दी A फुटबॉल ग्राउण्ड में बिंदास क्रिकेट क्लब और यंग क्रिकेट क्लब ‘A’ के बीच मैच खेला गया ।यंग क्रिकेट क्लब टॉस जीतकर 35-35 ओवर के मैच में 23.ओवर में 99/10 विकेट के नुकसान पर बनाया, इसके जवाब में बिंदास क्रिकेट क्लब अपने 15.2 ओवर में 101/5 विकेट के नुकसान पर बना लिया और 5 विकेट से मैच जीत कर 2020-21के फाईनल में जगह बनाया है।

यंग क्रिकेट क्लब के मुख्य बल्लेबाज धर्म कुमार 22 रन की पारी खेला, उनके साथ दिया देवेश गोयल ने भी 13 रन, की पारी खेला,वही बिंदास क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों नीरज कुमार मेहता 05 ओवर मे 30/04 विकेट, दिव्यांशु कुमार 03,ओवर 08/2, कुमार निखिल 02 ओवर 22/2, ललन, को एक विकेट मिला.

बिंदास क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज पीयूष कुमार 29 रन, अभिनीत कुमार 16,अनीस राज 16 रन, ही बना पाए। यंग क्रिकेट क्लब के गेंदबाज। देवेश गोयल 07 ओवर 32/3, ललन करमाली 03 19/2, हर्ष कुमार भुईया, आदित्य कुमार यादव को एक-एक विकेट मिला

रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के निवर्तमान सचिव अरुण कुमार राय एवं महेंद्र राणा, लकी सिंह, अजय सागर, आशीष, करण ने टीम को शुभकामनाएं दी।फाइनल मैच रॉयल क्रिकेट क्लब और बिंदास क्रिकेट क्लब के बीच में खेला जाएगा ।।

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago