रोहित शर्मा का वर्ल्डकप में तीसरा शतक,लेकिन इंडिया 31 रनों से हारी।

Khelbihar.com

लंदन।। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर विश्व कप 2019 में इंग्लैंड ने भारत को 31 रन से रौंदते हुए अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। बर्मिंघम के एजबेस्टन में रविवार को खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत के सामने 338 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में टीम इंडिया निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 306 रन ही बना पाई। इस विश्व कप में और इंग्लैंड के खिलाफ 1992 के बाद पहली हार है।

338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी धीमी रही। केएल राहुल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम को जीत की राह पर लाने का प्रयास किया। इस दौरान विराट ने 66 रनों की शानदार पारी भी खेली, लेकिन वो इसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। उनके आउट होते ही सारा दारोमदार रोहित शर्मा पर आ गया। हालांकि रोहित ने इस वर्ल्ड कप में अपना तीसरा शतक जड़ा, लेकिन इसके बाद वे ज्यादा देर नहीं टिक पाए।

यहां से हार्दिक पांड़़या और पहले ही मैच में डेब्यू करने वाले रिषभ पंत ने भारत की जीत के लिए प्रयास किए, लेकिन पंत 32 और पांड्या 45 रन बनाकर चलते बने। एमएस धोनी और केदार जाधव इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने रनों के लिए तरसे नजर आए। दोनों ही बल्लेबाज बड़े शॉट नहीं लगा सके और आखिरकार टीम 50 ओवर में पांच विकेट गंवा कर 306 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से लियाम प्लंकेट ने तीन और क्रिस वोक्स ने दो विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच- जॉनी बेयरस्टो

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago