रोहित शर्मा ने जड़ा वर्ल्ड कप 2019 का चौथा शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ियां।

Khelbihar.com

बर्मिघम। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ते ही रिकॉर्ड्स की झड़ियां लगा दी हैं। जी हां, वर्ल्ड कप 2019 में रोहित का ये चौथा शतक है और लगातार दूसरा शतक। इसी शतक के साथ रोहित शर्मा ने किसी एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

इससे पहले 2015 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 4 शतक जड़े थे। अब रोहित शर्मा ने भी चार शतक जड़कर किसी एक वर्ल्ड कप में सबसे शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित
रोहित शर्मा और एमएस धोनी के बीच भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की कंपटीशन चल रही है। जी हां, एक बार फिर से रोहित शर्मा ने एमएस धोनी को पछाड़ भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के
351 शाहिद अफरीदी
326 क्रिस गेल
270 सनथ जयसूर्या
230 रोहित शर्मा
228 एमएस धोनी

इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित
रोहित शर्मा अब तक 53 चौके लगा चुके हैं। रोहित के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं जिनके नाम इस वर्ल्ड कप में 49 चौके हैं। तीसरे नंबर पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं जिनके नाम 48 चौके हैं। विराट कोहली 10वें नंबर पर हैं जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में 32 चौके जड़े हैं। 

एक वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
673 सचिन तेंदुलकर (2003)
523 सचिन तेंदुलकर (1996)
544 रोहित शर्मा (2019)
482 सचिन तेंदुलकर (2011)

इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने यहां एजबेस्टन मैदान पर मंगलवार को बांग्लादेश के साथ आईसीसी विश्व कप-2019 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने इस मैच में कुलदीप यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को और केदार जाधव की जगह दिनेश कार्तिक को अंतिम एकादश में शामिल किया है। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago