Lakhisarai:अनिल सिंह स्मृति “शतरंज,सबके लिए ” फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता आज से लखीसराय के टाउन हॉल में शुरू हो गया। लखीसराय जिला शतरंज संघ के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन आज सुबह साढ़े नौ बजे लखीसराय के पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर एवं चाल चलकर किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जाने माने समाजसेवी विनोद कुशवाहा, उप विकास आयुक्त श्री विनय कुमार मंडल,अनुमंडल पदाधिकारी श्री मुरली प्रसाद सिंह,भूमि सुधार उपसमाहर्ता श्री नीरज कुमार,एस डी पी ओ श्री रंजन कुमार , जयप्रकाश सिन्हा समेत लखीसराय जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश महतो , सचिव श्री संजय जायसवाल , अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नन्दकिशोर , प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक श्री शिवप्रिय भारद्वाज , अंतराष्ट्रीय ऑर्बिटर अरविंद सिंह एवं फिडे ऑर्बिटर सूरज कुमार उपस्थित थे।
आज खेले गए प्रथम चक्र के मुकाबले में सभी वरीय खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की।
आज के प्रथम दस बोर्ड के परिणाम इस तरह हैं:-
1 राहुल कुमार (1) ने अनुज कुमार सिंह(0)को
2 अर्पिता कुमारी (0) को मानव कुमार (1) ने
3 पवित्र मोहन भारद्वाज(1) ने असगर हुसैन(0)को
4 आशुतोष भारद्वाज(0) को अंकित कुमार सिंह(1) ने
5 शिवप्रिय भारद्वाज(1) ने ऐश्वर्या श्री(0)को
6 अतुल्य प्रकाश सिन्हा(0) को मिन्हाजुल होदा(1) ने
7 शुभन रॉय (1) ने आयुष कुमार दयानन्द(0) को
8 देबेश कुमार(0) को किशन कुमार एक को
9 पृथ्वी राज (1) ने दीपक कुमार गुप्ता(0) को
10एकजोत सिंह(0) को अभिषेक सोनू(1) ने पराजित किया।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…