श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 99वें विकेट के साथ खेल के इस प्रारूप में सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज बने. मलिंगा ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा.
टेस्ट क्रिकेट से 2011 में संन्यास लेने वाले मलिंगा ने न्यूजीलैंड की पारी के पहले ओवर में कोलिन मुनरो को बोल्ड करके अफरीदी के 98 विकेट की बराबरी की. छत्तीस साल के मलिंगा ने इसके बाद कोलिन डि ग्रैंडहोम को 44 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड करके अपने 74वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नया रिकार्ड बनाया.
बता दें कि अफरीदी ने अपने टी-20 करियर में 99 मैचों में कुल 98 विकेट लिए थे. अब टी-20 के कप्तान मलिंगा के 74 मैचों में 99 विकेट हो गए हैं. बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 72 मैचों में 88 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. भारत की ओर से टी-20 में सर्वाधिक विकेट लेने का रेकॉर्ड अब तक रविचंद्रन अश्विन के नाम हैं. अश्विन ने 46 मैचों में अब तक 52 विकेट चटाकए हैं.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…